बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
12/अक्टूबर/2020
होशंगाबाद-आलोक हरदेनिया….
पिपरिया मंडी में 9590 रु का रिकॉर्ड भाव, मूंग की कीमतों के कारण किसान के चेहरे पर आई मुस्कान !
पिपरिया – मूंग के भावों में लगातार आ रही तेजी से किसानों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई है। मध्यप्रदेश की टॉप 5 मंडियों में शुमार पिपरिया की कृषि उपज मंडी में आज मूंग की फसल ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है।

किसान लक्ष्मीचंद तेंदूखेड़ा नरसिंहपुर जिला निवासी किसान अपनी मूंग की फसल पिपरिया मंडी में बेचने लाये थे। मूंग की चमकदार क्वालिटी ने सभी व्यापारियों का मन मोह लिया और लक्ष्मीचंद किसान की मूंग अभी तक के उच्चतम स्तर 9590 रु प्रति किवंटल की दर से सिमरन ट्रेडिंग कंपनी पिपरिया ने किसान से नीलामी के माध्यम से खरीदी है।
मंडी सचिव राघवेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मूंग में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। मंडी में अभी लगभग प्रतिदिन मूंग की आवक 10 हजार से 14 हजार बोरे की हो रही है। वही मूंग के भाव 5600 रु से लेकर 9590 तक है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

