नपा दीपावली तक नही लेगी इन वस्तुओं पर बाजार बैठकी शुल्क!

नपा दीपावली तक नही लेगी इन वस्तुओं पर बाजार बैठकी शुल्क!

बड़ी बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

12/नवंबर/2020

होशंगाबाद, आलोक हरदेनिया….

पिपरिया – लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगरपालिका पिपरिया के प्रशासक नितिन टाले ने विधायक ठाकुरदास नागवंशी से चर्चा करने के बाद दीपावली की पूजन में उपयोग आने वाली वस्तुओं की बिक्री पर नपा द्वारा लिये जाने वाला बाजार बैठकी शुल्क नही लिये जाने का निर्णय लिया है।

3 दिनों तक बाजार बैठकी शुल्क नही लेगी नपा – नितिन टाले प्रशासक नपा….

नपा प्रशासक और एसडीएम नितिन टाले ने केसरिया news को जानकारी देते हुए बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के लोकल फॉर वोकल अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से और अनुविभाग के दुकानदारों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करते हुए प्रशासन ने प्रतिमा, मिट्टी के दिये , माला, फल वाले समेत दीपावली त्योहार को मनाने में उपयोग आने वाली वस्तुओं को 3 दिनों के लिए बाजार बैठकी शुल्क से मुक्त रखते हुए फ्री कर दिया है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।