तुम काटो – में पेड़ लगाऊं……..
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
06/अगस्त/2021
होशंगाबाद, आलोक हरदेनिया
पिपरिया – तुम काटो में पेड़ लगाऊं, नगर में इस समय पेड़ो की छटाई के नाम पर कई वर्षों पुराने पेड़ो को काटने का कार्य बड़ी ही तेजी से जारी है। संबंधित विभाग के अधिकारी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। जिससे लगता है, इन्ही के द्वारा पेड़ की छटाई , कटाई की मौन स्वीकृति दी गई। पेड़ कटाई से प्रकृति प्रेमियों में निराशा है।
वहीं इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी भी चर्चा का विषय बनी हुई। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के चलते कई मरीजो की जान पर बन आई, सरकारों ने ऑक्सीजन टैंकरों को एयर लिफ्ट करके ऑक्सीजन प्लांटों से जल्द से जल्द जरूरतमंदो को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई।
दूसरी लहर के बाद बड़े ही जोर शोर से ऑक्सीजन के प्राकृतिक सोर्स वृक्षारोपण करके पेड़ पौधे लगाने की मुहिम चलाई गई, लेकिन उसके बाद भी इस तरह पेड़ो की कटाई छटाई होना कही न कही जिम्मेदारो की मंशा को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर देते है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

