बिसाहुलाल सिंह

15 जनवरी तक मंत्री बनाओ नही तो पूरे प्रदेश में सम्पूर्ण आदिवासी समाज करेगा आंदोलन

मप्र विधानसभा में काँग्रेस के वरिष्ठ विधायकों में से एक पूर्व मंत्री बिसाहुलाल सिंह को मंत्री न बनाए जाने से नाराज़ अनुसूचित जाति,जनजाति संघठनो के राष्ट्रीय संगठन द्वारा ये मांग उठी है और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिख मांग की गई है।

31/12/18 को लिखे गए इस पत्र में मप्र के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन टोप्पो एवं अन्य सदस्यों ने राहुल गांधी से मांग की है कि ,मप्र में गौंड आदिवासी समाज का बड़ा हिस्सा है जो कि लोकसभा (मप्र) की 12 सीटों एवं 101 विधानसभा सीटों पर प्रभाव डालता है। एवं समाज को पर्याप्त स्थान न देने के चलते ही पिछले 15 वर्षों से मप्र में कांग्रेस सत्ता से बाहर रही। परिवर्तन के नाम पर काँग्रेस पार्टी ने आदिवासियों से वोट मांगे और 95 लाख अनुसूचित जाति एवं 1.70 करोड़ अनुसूचित जनजाति की आबादी होने के बावजूद समाज के वरिष्ठ नेता को पर्याप्त स्थान नही दिया। गया ज्ञात रहे बिसाहुलाल मप्र के अनुपपुर से आते हैं एवं दिग्विजय सरकार में मंत्री भी थे।

आज 2 जनवरी को प्रेसवार्ता कर भी बिसाहुलाल को मंत्री बनाए जाने की मांग की गई।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।