तीस लाख के विद्युत ट्रांसफार्मर का हुआ शुभारंभ, बिजली की समस्या से अब मिलेगी राहत

झाबुआ-राणापुर। झाबुआ विधानसभा के रानापुर ब्लॉक में विद्युत ट्रांसफार्मर की मांग को ध्यान में रखते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर बुधवार को शुरू किए गए।
यह विद्युत ट्रांसफार्मर ग्राम पंचायत नांगनखेड़ी, गवसर, बुचाडुंगरी, रूपाखेड़ा, समोई, चोरमांडली, भोडली एवं अन्य गांव में 30 लाख से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मरों का शुभारंभ झाबुआ विधायक डॉ.विक्रांत भूरिया द्वारा किया गया।
उक्त कार्य वर्ष 2023-2024 के वितीय वर्ष में पुर्व विधायक कांतिलाल भूरिया द्वारा स्वीकृति की गई थी। जिसका लाभ आज क्षेत्र की जनता को प्राप्त हुआ। विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हित के लिए कार्य करती है।
सकारात्मक सोच के साथ समाज के सभी वर्गों के उत्थान और प्रगति हेतु कार्य करते रहेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि ग्रामीणों की हर समस्या का हल किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मथियास भूरिया ने स्वागत भाषण दिया। जिला पंचायत सदस्य विजय भाभर ने क्षेत्र में आ रही समस्याओं के बारे में व पेयजल की समस्या से अवगत कराया।
इस अवसर पर देवलसिंह, हेमेंद्र कटारा, निहालसिंह पडियार, विजय मचार, रमेश भाणाखेडा, अल्केश रेतालुजा, प्रकाश रूपाखेड़ा आदि उपस्थित थे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।