फिर से मध्य प्रदेश के मंडला में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

मंडला। मंडला जिले में पिछले तीन दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। रोज बारिश और ओले गिरे रहे हैं। तेज आंधी तूफ़ान के साथ बिजली की चमक व बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई दे रही है। मंगलवार को भी मौसम दोपहर बाद खराब हुआ। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई।
बिछिया तहसील के अंतर्गत मोतीनाला के क्षेत्रों में जोरदार बारिश व ओलावृष्टि हुई। यहां लगातार ओले गिरे। एनएच 30 से लगे गांव व सड़क में ओले बिछ गए। पूरा क्षेत्र ओलों से पट गया। खेत सड़क सफेद दिखाई देने लगे।
काफी बड़े आकार के ओले गिरे हैं। बड़े आकार के ओले गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में आफत आ गई। कवेलू वाले घरों में ओले गिरने से कवेलू फूट गए। घरों के अंदर पानी भर गया। फसलों को भी नुकसान होने की खबर है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।