शिवपुरी: लोकसभा चुनाव को लेकर गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी में जनसभा को संबोधित किया। शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मातृ शक्ति सम्मेलन में भाग लिया। सिंधिया ने केंद्र की मोदी सरकार की गारंटी की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
सम्मेलन में महिलाओं के बीच केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में सिंधिया ने जानकारी दी।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने नारी शक्ति का सम्मान किया है। नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए तमाम योजना चलाई हैं। जिसका लाभ आज देश की हजारों महिलाओं को मिल रहा है। सिंधिया ने कहा कि पहले चूल्हे पर महिलाएं रोटियां बनाती थीं जिससे उनकी आंखें खराब हो जाती थीं लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन दिया है। इसके अलावा 400 रुपए की सब्सिडी देकर गैस का बोझ भी कम किया है।
सिंधिया ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य हमारी सरकार ने किया।
सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी की कई महिलाएं लखपति क्लब में शामिल हैं। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जाता है जिसके कारण महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलकर योज
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

