सागर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में सागर पहुंचे। वह यहां पर बिलहरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं, जहां वह महिलाओं से संवाद भी करेंगे। बिलहरा के अलावा मुख्यमंत्री का आज चुनाव प्रचार के सिलसिले में गुना क्षेत्र में भी जाने का कार्यक्रम है।
बिलहरा में भाईदूज के अवसर पर नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बहनों से संवाद करने के साथ उनसे धागा भी बंधवाएंगे। इस कार्यक्रम के बाद वह गुना के लिए रवाना हो जाएंगे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

