अनूपपुर। भाजपा ने कांग्रेस को फिर एक ही दिन में बड़ा झटका दे दिया है। बिजुरी में दो पार्षद एवं जिला महामंत्री भाजपा का दामन थामा था तो वहीं बुधवार को कोतमा नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित 62 कांग्रेसियों ने भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा परिवार में शामिल हो गए।
कोतमा नगर पालिका क्षेत्र के कांग्रेस जन जो भाजपा में शामिल हुए वह कोतमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुनील सर्राफ के समर्थक थे।
बुधवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लोगों में अजय सर्राफ अध्यक्ष नगर पालिका कोतमा, वैशाली बद्री ताम्रकार उपाध्यक्ष नगर पालिका कोतमा, बद्री ताम्रकार उर्फ लाला भईया जिला महामंत्री कांग्रेस सहित साहिद अली, जीके पाण्डेय, पूर्व ब्लाक कांग्रेस आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी, चुनाव प्रबंध विशेषज्ञ, मुसर्रफ अली, बृजमोहन ताम्रकार विजय, मनीष अग्रवाल, रवि गर्ग, मो आरफीन, आशीष अग्रवाल, अनिरुद्ध ताम्रकार, दीपक ताम्रकार, अजय ताम्रकार पप्पू, विश्वास सोनी, विवक सिंह बबुआ, राजेश सिंह चंदेल, कमलेश जीवनानी, ओम प्रकाश सोनी, अमरीश सोनी, आशीष सोनी, अभिषेक सोनी, शम्भू केवट, अर्पित सिंह चंदेल, सिद्ध सोनी, जय कुशवाहा, अंकित सर्राफ, स्वार्पनल सोनी, मिथुल शर्मा, देवराज ताम्रकार, आशुतोष तिवारी, ओम नारायण ताम्रकार, राजकुमार सोनी, जयवीर सिंह, जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अभिषेक जैन, रवीन्द्र जैन कइया, मेघा सर्राफ, अनुराधा ताम्रकार, गोल्डी ताम्रकार, सुरैया साहेब, रीता गुप्ता, वी साई गीता, नेहा अग्रवाल, वर्षा चावला, रूबी अग्रवाल, मनीषा गर्ग, नेहा आजमी, सुष्मिता अग्रवाल, पूनम सोनी, मनीष सोनी, रवि कुशवाहा, प्रदीप, दीपेश, अनुज, छोटू शिवहरे, किरण गोयनका, ज्योति ताम्रकार, आनंद जैन, नीलेश सोनी, मिथलेश जैन एवं गंगा केवट शामिल हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

