दमोह में जीतू पटवारी की जनसभा के दौरान प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी मंच पर फूट-फूट कर रो पड़े

दमोह। मंगलवार को एक मैरिज गार्डन में प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने जनसभा को संबोधित किया और वहीं मंच पर खड़े लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी तरवर सिंह लोधी जनसभा के दौरान मंच पर फूट-फूट कर रो पड़े।
उन्हें रोते देख पूर्व विधायक अजय टंडन ने गले से लगाया और फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी गले लगाकर सांत्वना दी।इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर तरवर सिंह का नामांकन फार्म जमा करवाया।
मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी तरवर सिंह का नामांकन दाखिल किया जाना था। जिसके लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी,पूर्व मंत्री मुकेश नायक और कई वरिष्ठ नेता दमोह पहुंचे थे। नामांकन दाखिल करने से पहले नीलकमल गार्डन में एक जनसभा का आयोजन किया गया जहां जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधा और भाजपा को धोखा बताया।साथ ही दमोह के पूर्व सांसद के कार्यकाल के बारे में भी कई सवाल किए।

जनसभा के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि इस देश में बीजेपी और धोखा एक दूसरे के पर्याय हैं। एक तरफ सेवादार और अच्छे मन का ईमानदार चुनाव मैदान में है और दूसरी तरफ बिकाऊ और लोभी जिसने अपना परिचय बेईमानी का दिया है। ये चुनाव ईमानदार और बेईमानी के बीच है। दमोह की जनता से मेरा आग्रह है कि मैंने पांच सवाल किए हैं। पहला आपके बच्चों को रोजगार क्यों नहीं और बीजेपी के बच्चों को रोजगार क्यों, जिले से पलायन क्यों हो रहा है। रेलवे की व्यवस्थाएं क्यों दुरुस्त नहीं है।

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।