विधानसभा चुनाव में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए राम किशोर शुक्ला भाजपा में फिर लौटे

महू। कुछ समय पहले महू विधानसभा में कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले रामकिशोर शुक्ला ने फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने शनिवार को इंदौर में महू विधायक उषा ठाकुर के घर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि विधानसभा चुनाव के पहले ही रामकिशोर शुक्ला ने भाजपा को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद उन्हें कांग्रेस से महू विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया था। इसके बाद शुक्ला ने चुनाव लड़ा पर वह हार गए थे। अब फिर से उन्होंने भाजपा को सदस्यता ली।
चुनाव से पहले उन्होंने अपनी पार्टी छोड़ी और कांग्रेस में शामिल हो गए लेकिन विधानसभा चुनावों में कांग्रेसी नेताओं की बुरी हालत हो गई और शुक्ला ऐसे हारे कि जमानत जब्त हो गई। इसके बाद से ही वे भाजपा में आने की पूरी कोशिश कर रहे थे लेकिन महू से पूर्व विधायक और फिलहाल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनका मज़ाक बनाया।
शुक्ला के क्षेत्र के लोग भी उनके खिलाफ हो गए। उनके खिलाफ स्थानीय तौर पर जमकर एंटी इन्कम्बैंसी नजर आई। चुनाव हारने के बाद भाजपा में उनके विरोधियों को उन्हें परेशान करने का खुला मौका मिल गया। महूगांव के रायबहादुर तंवर जैसे नेताओं ने शुक्ला के भाजपा में फिर आने का खूब विरोध किया और यही वजह रही कि उनका आना टलता रहा। हालांकि शुक्ला ने कैलाश विजयवर्गीय और उषा ठाकुर की अदावत का फायदा उठाया और ठाकुर के खेमे को चुन लिया क्योंकि इस बार विजयवर्गीय उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे थे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।