सीएम डा. मोहन यादव बोले-छिंदवाड़ा में ही फंसकर रह गए कमल नाथ

छिंदवाड़ा।मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बुधवार को एक बार फिर कोयलांचल क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने छिंदवाड़ा पहुंचे। इमली खेड़ा हवाई पट्टी पर जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या कारण है कि भाजपा छिंदवाड़ा में पूरा जोर लगा रही है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा के सारे कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हम भी लगातार चुनाव प्रचार कर कर रहे हैं जो माहौल हमें नजर आ रहा है उसे स्पष्ट है कि इस बार छिंदवाड़ा लोकसभा में भाजपा का प्रत्याशी जीत हासिल करेगा।
बता दें कि इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जो नेता पूरे देश व प्रदेश में प्रचार करते थे वह घर में घर में घिर कर रह गए है। उन्हें समझ में आ गया कि इस बार छिंदवाड़ा में जमीन खिसक गई है।
सांसद नकुल नाथ द्वारा 5 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करने को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बेटे ने खुद का नहीं पिता का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कितनी संजीदा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते 15 दिनों में मुख्यमंत्री चार बार छिंदवाड़ा आ चुके हैं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।