सीएम डा. मोहन यादव ने जबलपुर की बड़ी खेरमाई मंदिर में किए दर्शन

जबलपुर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नरसिंहपुर से सीधे बुधवार की रात जबलपुर पहुंचे। सिविल लाइन स्थित निजी होटल में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी उनके साथ आए। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह समेत लोकसभा प्रत्याशी अशीष दुबे के साथ बैठक की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 11 अप्रैल को प्रस्तावित मंडला और कटनी के दौरे की तैयारियों के संबंध में बातचीत हुई। इसके पश्चात भाजपा में शामिल कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष देर रात कटनी के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा अखिलेश जैन, महपौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डा.अभिलाष पांडे ,डा.जयराम तिवारी, शुभम अवस्थी, रविन्द्र तिवारी, ईशान नायक, अर्नव तिवारी, कुमार नीरज आदि मौजूद रहे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।