कटनी | कटनी के मुड़वारा स्टेशन में सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान आरपीएफ की टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया जिसके पास से साढ़े 11 किलो से अधिक चांदी की सिल्लियां बरामद की गयी हैं।
जानकारी के अनुसार यूपी का एक शख्स ट्रेन क्रमांक 15231 गोंदिया एक्सप्रेस से कटनी स्टेशन में उतरकर ऑटो के माध्यम से मुड़वारा स्टेशन पहुंचा और प्लेटफार्म नंबर 5 पर सागर जाने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगा। इस दौरान मुड़वारा आरपीएफ प्रभारी सौरभ माहोरे ने अपनी टीम के साथ उसी वक्त आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक सागर के ओम साईं ज्वैलर्स के पास चांदी की सिल्लियां ले जा रहा था। लेकिन, उससे पहले ही वह आरपीएफ के गिरफ्त में आ गया।
मुड़वारा आरपीएफ प्रभारी सौरभ माहोर ने बताया की प्लेटफॉर्म 5 से 37 वर्षीय ओम किशन वर्मा निवासी मिर्जापुर उत्तरप्रदेश को सर्चिंग दौरान गिरफ्तार किया है। जिसके पास मिले बैग में साढ़े 9लाख रुपये की 11किलो 700ग्राम वजनी चांदी की 23 सिल्लियां जब्त की गईं।
चांदी की सिल्लियों के पक्के बिल सहित अन्य दस्तावेज मांगे जाने पर व्यापारी कुछ भी उपलब्ध नहीं करा पाया, जिसके बाद टीम ने उसे जब्त कर धारा 145 रेल्वे अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और सेंट्रल जीएसटी डिपाटमेंट को दी, जो आगे की जांच करेगी।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

