श्रीलंका के पूर्वी प्रांत अंबारई में तीन धमाकों की ख़बरें आ रही हैं.
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय का कहना है कि कुछ लोगों के समूह ने अंबारई के साइंदमरदु में सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की.
पुलिस के मुताबिक़ सुरक्षा जांच में पाया गया कि एक संदिग्ध ने इमारत के अंदर बम धमाका किया है. हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है कि क्या ये एक आत्मघाती हमला था.छोड़िए ट्विटर पोस्ट @AzzamAmeen

Massive search operation underway in Saithamarudu, Kalumunai with gunfire reported with security forces & another group. Reports of explosions heard6448:10 pm – 26 अप्रैल 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता337 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
पोस्ट ट्विटर समाप्त @AzzamAmeen
बीबीसी सिंहला सेवा के सहयोगी अज़्ज़ाम अमीन ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि साइंदमरदु में सुरक्षाबलों के साथ गोलीबारी और धमाकों की आवाज़ के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा है.
पुलिस ने ये तलाशी ईस्टर रविवार को हुए धमाकों के प्रमुख साज़िशकर्ता माने जा रहे ज़हरान हाशिम के गांव कट्टाकुंडी के एक घर में ली थी.nullआपको ये भी रोचक लगेगा
- तस्वीरों मेंः धमाकों के तीन दिन बाद श्रीलंका
- श्रीलंका धमाकेः मृतकों की सामूहिक अंत्येष्टि, शोक में डूबा देश
- श्रीलंका सीरियल धमाके से जुड़ी 10 बातें जो अब तक पता हैं
- तस्वीरों में देखिए- श्रीलंका के चर्च और होटल में धमाके
null.
अज़्ज़ाम अमीन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ साइंदमरदु में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने बम बनाने विस्फोटक बरामद किए. पुलिस को घर से इस्लामिक स्टेट का बैनर और पोशाक भी मिला है.
अज़्ज़ाम अमीन के अनुसार ये पोशाक इस्लामिक स्टेट द्वारा जारी की गई वीडियो में पहने लोगों के कपड़ों से मिलती-जुलती है.छोड़िए ट्विटर पोस्ट 2 @AzzamAmeenTwitter पर छबि देखें

A cache of explosives used to produce bombs seized from a house in Samanthurai including IS banner, IS uniform similar to the video they released – Police5648:04 pm – 26 अप्रैल 2019319 लोग इस बारे में बात कर रहे हैंTwitter Ads की जानकारी और गोपनीयता
पोस्ट ट्विटर समाप्त 2 @AzzamAmeen
इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है.
फ़िलहाल किसी नुक़सान की भी ख़बर नहीं है. घटना के बाद शहर में सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए गए हैं. पुलिस ने आज रात 10 बजे से कल सुबह 4 बजे तक के लिए पूरे श्रीलंका में कर्फ़्यू लगा दिया है.
वहीं साइंदमरदु, कलमुनई और चवलकडई में तत्काल प्रभाव से कर्फ़्यू लगा दिया गया है.छोड़िए ट्विटर पोस्ट 3 @AzzamAmeen

Explosives seized from a house in Samanthurai, 7 suspects arrested – Police4747:37 pm – 26 अप्रैल 2019Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता192 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
पोस्ट ट्विटर समाप्त 3 @AzzamAmeen
श्रीलंका में ईस्टर रविवार को छह अलग-अलग चर्चों और होटलों में आत्मघाती हमले हुए थे जिसमें कम से कम 250 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका धमाकेः ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया से पढ़कर आया था हमलावर
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
