स्क्वाड में कोई बदलाव नहीं… अभिषेक नायर ने कर दी पुष्टी, मुंबई टेस्ट नहीं खेलेगे हर्षित राणा

मुंबई: हर्षित राणा को भारत के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए टीम में नहीं जोड़ा गया है, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला जाएगा। भारत के सहायक कोच अभिषेक नायर ने इसकी पुष्टि की है, जिससे दिल्ली के तेज गेंदबाज के सीरीज के अंतिम मैच में डेब्यू करने की सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लग दिया गया है। नायर ने कहा कि भारत ने उसी टीम को बरकरार रखा है जो पुणे में दूसरा टेस्ट खेल रही थी। वो मैच टीम इंडिया 113 रनों से हार गई थी, जिससे 12 साल बाद पहली बार भारत को घर में टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

रणजी ट्रॉफी मैच के लिए भारतीय स्क्वाड से रिलीज हुए थे हर्षित

22 साल के हर्षित राणा पहले से ही रिजर्व खिलाड़ियों में थे। लेकिन उनको दूसरे टेस्ट से पहले रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के असम के खिलाफ मैच के लिए रिलीज किया गया था। राणा ने असम के खिलाफ पहली पारी में 19.3 ओवर में पांच विकेट लेने के बाद दूसरी पारी में 11 ओवर में दो विकेट लिए। पहली पारी में उनके 59 रन ने दिल्ली को पहली पारी की बढ़त दिलाई। दिल्ली के मुख्य कोच सरनदीप सिंह ने कहा कि राणा टेस्ट क्रिकेट के लिए रेडी हैं।
मुंबई टेस्ट के लिए दोनों टीमें कुछ इस प्रकार हैं-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल। कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), अजाज पटेल, मैट हेनरी, टिम साउथी , विलियम ओ’रूर्के, जैकब डफी।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।