प्रैक्टिस में अंगूठा तुड़वा बैठा ये स्टार खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया पर एक बड़ी मुसीबत

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के सामने एक बड़ी मुसीबत आ गई है। टीम के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल का अंगूठा फ्रैक्चर हुआ है और यह माना जा रहा है कि पर्थ में होने वाले टेस्ट मैच से वे बाहर रह सकते हैं। ऐसे में शुभमन गिल के चोटिल होने से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है।

एडिलेड टेस्ट में हो सकती है शुभमन की वापसी
अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण शुभमन गिल का पहले टेस्ट से बाहर होना लगभग तय है। हालांकि, ऐसी संभावना है कि शुभमन गिल एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट मैच की शुरुआत 6 दिसंबर से होने जा रही है। ऐसे में अब टीम इंडिया को शुभमन गिल के विकल्प पर विचार करना होगा।
kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।