रायगढ़ । रायगढ़ जिले में धान खरीदी केंद्र में एक दंतेल हाथी आ धमका। इस दौरान हाथी ने जमकर उत्पात मचाया साथ ही धान को भी खा गया। वहीं मंडी में मौजूद ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाया है। इस दौरान बड़ी मुश्किल से ग्रमीणों और मंडी कर्मचारियों ने हाथी को खदेड़ा। हाथी रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया गांव में पहुंचा है। लगातार हाथियों का दल इलाके में विचारण कर रहे हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

