एक अप्रैल से बदल जाएगा पेंशन से जुड़ा ये नियम, एनपीएस सब्सक्राइबर्स को फ्राड से सुरक्षित रखने के लिए लागिन सिस्टम में हुआ बदलाव

रायपुर। एक अप्रैल से कई तरह के बदलाव होने वाले हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी है। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण ने एनपीएस सब्सक्राइबर्स को फ्राड से सुरक्षित रखने के लिए अपने लागिन सिस्टम में बदलाव किया है। सोमवार एक अप्रैल से यह नियम लागू हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि अब एनपीएस खाते में लागिन करने के लिए एनपीएस खाताधारकों को यूजर आइडी और पासवर्ड के साथ ही आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। एनपीएस में आधार बेस्ड लागिन आथेंटिकेशन शुरू किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर एसबीआइ क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को अब रेंट पेमेंट पर मिलने वाला रिवार्ड पाइंट एक अप्रैल से बंद हो जाएगा।
बताया जा रहा है कि इसके साथ ही आइसीआइसीआइ बैंक द्वारा भी अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। एक अप्रैल से एक तिमाही में 35 हजार रुपये से अधिक खर्च करने पर ग्राहकों को कांप्लीमेंट्री एयरपोर्ट लाउंड का एक्सेस मिलेगा।
इसी प्रकार यस बैंक द्वारा भी क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को अब चालू वित्त वर्ष के एक तिमाही में कम से कम 10 हजार रुपये से कम खर्च करने पर फ्री में डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस मिलेगा। बैंकों द्वारा इसकी सूचना अपने खाताधारकों को मैसेज के माध्यम से दी भी जा रही है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।