पूर्व मेयर वाणी राव कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में हुईं शामिल, कहा 5 से 7 सालों में कांग्रेस में अंदरूनी लोकतंत्र खत्म होता जा रहा है |

बिलासपुर |कांग्रेस में इन दिनों दलबदल का क्रम जोरशोर से चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को बिलासपुर की पूर्व महापौर व वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष वाणीराव भी भाजपा में शामिल हो गयी है ।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री वाणी राव गुरुवार दोपहर रायपुर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के समक्ष भाजपा में शामिल हो गई हैं। ऐन लोकसभा चुनाव के वक्त उनका भाजपा प्रवेश बिलासपुर में कांग्रेस को बाड़ा झटका है। बता दें कि महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिता रावते जब दो दिन पूर्व भाजपा में शामिल हुई थीं, तभी से यह लगने लगा था कि महिला कांग्रेस की कई और बड़ी नेत्रियां भाजपा में शामिल हो सकती हैं। इसकी शुरुआत वाणी राव ने कर दी है।

गुरुवार को एक होटल में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, इसमें बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के साथ ही आप, सीपीआई व सीपीआईएम पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प लियाथा ।

वाणी राव ने कहा वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से बेहद प्रभावित हैं। खासकर महिलाओं के लिए उनकी विकासपरक नीति की जितनी तारीफ की जाए, कम हैं। इन्ही सब कारणों की वजह से उन्होेंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया है।

कांग्रेस के नेताओं के पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने के सवाल पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय का कहना है, चुनावी मौसम है। इसमें पार्टी के सदस्यों का आना-जाना स्वाभाविक है। ज्यादातर कांग्रेस से ही नेताओं के जाने के प्रश्न पर उनका कहना है कि जिन्हें पार्टी ने सब कुछ दिया, वो ऐन चुनाव के वक्त पार्टी छोड़ कर जा रहे, इसका जवाब वे स्वयं देंगे। बहरहाल कांग्रेस में आने वालों का स्वागत, जाने वालों को शुभकामनाएं देता हूं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।