जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : नरेला में पब्लिक वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पब्लिक मी¨टग का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने यहां जनता से सीधे संवाद किया। नरेला की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित बैठक में क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने समस्याओं को अलग-अलग समस्याओं को उठाते हुए अधिकारियों को अवगत कराया। इसमें दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, डीटीसी, डीडीए, डीएम, एसडीएम, पीडब्लूडी, एमसीडी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। क्षेत्र में मौजूद जाम, अतिक्रमण, सड़क, नाले, परिवहन जैसी प्रमुख समस्याएं हैं। इनके बारे में लोगों ने अपने अनुभव अधिकारियों को साझा किया।
इस मौके पर ट्रैफिक जाम की समस्या पर बाहरी दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी पंकज ¨सह ने लोगों को आश्वासन दिया कि जाम की समस्या को दूर करने के लिए अतिरिक्त बल लगाए जाएंगे। साथ ही सड़क और ट्रैफिक नियम को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। दूसरी तरफ अतिक्रमण के मुद्दे पर क्षेत्र के डीएम मधु तेवतिया ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
एसोसिएशन के प्रयास से जनता के साथ विभिन्न अधिकारियों का सीधा संवाद लोगों को पसंद आया। इस मौके पर क्षेत्र के विधायक शरद चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वास्थ्य समस्या को लेकर हालात सुधारे जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजा हरिश्चंद्र अस्पताल को अधिक बेहतर बनाया जाएगा। इसको पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। अधिकारियों की मौजूदगी में सभी ने एसोसिएशन के प्रयास की सराहना की।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
