चिदंबरम को 30 घंटे बाद CBI ने किया चित ?

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

चिदंबरम को 30 घंटे बाद सीबीआई ने किया चित ?

21 अगस्त 2019 दिल्ली

दिल्ली – Inx मीडिया मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए लापता चल रहे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम आखिरकार नाटकीय घटनाक्रम के बाद हिरासत में ले लिए गए हैं। सीबीआई की टीम ने उन्हें उनके दिल्ली के जोरबाग स्थित आवास से हिरासत में लिया। सीबीआई की टीम ने काफी देर पी. चिदंबरम के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब न मिलने के बाद अफसर दीवार फांदकर अंदर कूदे। पी. चिदंबरम के जोरबाग स्थित आवास पर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। एक तरफ सीबीआई उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अंदर जाने की कोशिश में थी तो कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सीबीआई का रास्ता रोक रहे थे। सीबीआई के अलावा ईडी की टीम भी पी. चिदंबरम के आवास पर पहुंची थी।

रातभर CBI मुख्यालय में रहेंगे

रिपोर्ट के मुताबिक पी चिदंबरम को आज रातभर सीबीआई मुख्यालय में रखा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस कोर्ट में करेंगे जमानत की अर्जी करेंगे दाखिल

चिदंबरम राज्यसभा सांसद हैं ऐसे में सांसदों और विधायकों के लिए बनाई गई राउज़ एवेन्यू स्पेशल कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा. आईएनएक्स मामला अभी राऊज एवन्य कोर्ट में स्पेशल जज अजय कुमार सुन रहे हैं. पी चिदंबरम को अब निचली अदालत में जमानत याचिका दाखिल करनी होगी. चिदंबरम की तरफ से कल ही जमानत अर्जी दाखिल की जाएगी।

फ़ाइल फोटो

प्रियंका ने कहा- हम चिदंबरम के साथ, सच के लिए लड़ते रहेंगे
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, चिदंबरम जी राज्यसभा के एक सम्मानित सदस्य हैं, जिन्होंने दशकों से वित्त मंत्री और गृह मंत्री के तौर पर देश की पूरी ईमानदारी से सेवा की। वे बेहिचक सच बोलते हैं और इस सरकार की नाकामियों को सामने लाते हैं। लेकिन, डरपोकों के लिए सच असुविधा का कारण बनता है और इसीलिए एजेंसियां शर्मनाक तरीके से उनके पीछे पड़ी हैं। हम उनके साथ खड़े हैं और सच के लिए लड़ते रहेंगे, फिर चाहे जो भी नतीजा हो।

टीम केसरिया

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।