विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने एवं राजस्थान को समृद्ध और खुशहाल बनाने वाला बजट:- सत्येद्र पाराशर
19 फ़रवरी 2025.. विजय शर्मा- धौलपुर, राजस्थान
धौलपुर, भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येद्र पाराशर ने बताया राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा गरीब किसान के बेटे हैं । युवाओं के चहते हैं, और नारी शक्ति की समृद्धि और सम्मान में विश्वास रखने वाले हैं । इसलिए आज 2025-26 का बजट हर घर खुशहाली लाने वाला बजट है, खुशहाल_राजस्थान_का_ बजट है।

जिला अध्यक्ष सत्येद्र पाराशर ने राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार जताते हुए बताया के यह बजट 2025- 26 जिसमें सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है, वित्त मंत्री माननीय दिया कुमारी ने प्रदेश में पंडित दीनदयाल शहरी विकास योजना की जो घोषणा की है। जिससे शहरों में सीवरेज ड्रेनेज, सैनिटेशन और बेस्ट डिस्पोजल की घोषणा से शहरों में विकास को नए पंख लगेंगे, एवं 70 वर्ष से अधिक आयू के वृद्ध जनों को घर पर ही निशुल्क दवा उपलब्ध कराने ट्रक और बस ड्राइवर के निशुल्क नेत्र जांच मां नेत्र वाउचर योजना के तहत जांच के बाद निशुल्क चश्मे वितरित करना ,सामाजिक सुरक्षा पेंशन मैं वृद्धि करना, बजट में युवाओं के लिए रोजगार ,राजस्थान में 150 यूनिट तक बिजली फ्री यह एक ऐतिहासिक घोषणा है, इसे मध्यम वर्ग परिवार एवं आमजन को राहत देने वाला कदम उठाया है।
भजनलाल सरकार में राजस्थान में 20 लाख लखपति दीदी होगी, महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। राजस्थान वाटर ग्रेड कॉरपोरेशन की घोषणा जिसके तहत राम जल सेतु लिंक परियोजना 9300 करोड़ की लागत से बनेगी जिससे राजस्थान में पेयजल की खुशहाली होगी, किसानों के लिए किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी करना यह एक ऐतिहासिक कदम है।
जिससे किसान खुशहाल होगा, राजस्थान को नए पंख लगेंगे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान को समृद्ध एवं कुशल राजस्थान बनाने वाला बजट 2025 26 लाया है, इसमें शिक्षा ,चिकित्सा, बिजली, पानी सड़क एवं महिला, किसान ,युवाओं सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद आभार
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
