सम्पादक पर हुआ जानलेवा हमला ,आरोपी फरार!
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms 30/sep/2019
लहार भिंड
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार में दिनदहाड़े देनिक इंडिया आज कल के सम्पादक के ऊपर बीते रविवार 28 सितम्बर को नकाबपोश बदमाशो ने जानलेवा हमला कर दिया ।
जिसमें पत्रकार रिपुदमन सिंह बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना के बाद से आरोपी अभी तक फरार चल रहे पुलिस की कार्यवाही संतोषजनक नही बताई गई है।

घटना को लेकर आज लहार व्यपार संघ ने एसडीएम लहार को एक आवेदन देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है इसके साथ ही ब्यपारियो ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अनिश्चित कालीन समय के लिए बाजार बंद करने का निर्णय लिया है।
केसरिया न्यूज़ के प्रमुख संपादक शैलेंद्र मिश्रा शैली ने फोन पर पत्रकार रिपुदमन सिंह से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही शैलेंद्र मिश्रा शैली ने घायल पत्रकार को पूरा सहयोग करने की बात की एवं फोन पर रिपुदमन ने बताया कि वह बाजार में सब्जी लेने निकले थे रास्ते में सामने से एक मोटरसाइकिल ने उनका रास्ता रोका और 2 लोग सीधे उन पर टूट पड़े आरोपियों के हाथ में कट्टे और अन्य हथियार भी थे जो कि खुद उन्होंने देखे, जिसके बाद पीछे से एक और बाइक आई और अन्य 2 लोगों ने उतर कर उन पर ताबड़तोड़ वार किए।
साथ ही उन्होंने बताया कि उनको रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है मामले की शिकायत पुलिस में की है पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिए लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी किसी से निजी दुश्मनी भी नहीं है केसरिया न्यूज़ घायल पत्रकार के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना करता है एवं अनुरोध करता है हर उसे कलमकार से जोगी सत्य की लड़ाई लड़ रहा है वह ना डरे ना दवे कुछ देर का अंधेरा है फिर उजाला आएगा।
घटना का वायरल वीडियो????
केसरिया संवाददाता खबर
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
