लिखता हूँ खून से खत..सरकार स्याही न समझना!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

05/जनवरी/2020

खून से पत्र लिखकर अतिथि विद्वानो ने सरकार से की नियमितीकरण की मांग…

लिखता हूँ खून से खत सरकार स्याही न समझना!

Kesaria Breaking
भोपाल – राजधानी भोपाल में प्रदेश भर के शासकीय महाविद्यालय में शिक्षा दे रहे अतिथि विद्वान अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले 28 दिनों से कड़ कड़ाती ठंड और शीत लहर के बीच अपने छोटे छोटे बच्चों के धरने पर बैठे हुए हैं।
लेकिन सरकार ने अभी तक इनके नियमितीकरण को लेकर कोई दिशा निर्देश जारी नही किये है ।

जिससे आक्रोशित अतिथि विद्वानो ने आज राजधानी के शाहजानी पार्क में अपने खून से पत्र लिखकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार से नियमितीकरण की मांग की है। अतिथि विद्वानो ने आज अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर कांग्रेस द्वारा दिये हुए वचन को पूरा करते हुए नियमित करने की मांग की है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।