बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
08/जनवरी/2020
कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला किसानों का कमिश्नर,कलेक्टर,एसपी और संयुक्त संचालक ने किया संम्मान…
होशंगाबाद आलोक हरदेनिया….

होशंगाबाद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 2 जनवरी को (तुमकारु) कर्नाटक में कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त कर मध्यप्रदेश और होशंगाबाद जिले का नाम रोशन करने वाली महिला किसान कंचन वर्मा और शिवलता मेहताे को आज नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर रजनीश श्रीवास्तव , कलेक्टर धनन्जय सिंह, एसपी एमएल छारी और संयुक्त संचालक कृषि जितेंद्र सिंह ने सम्मानित किया।

और कहा कि जिले के किसानों को इन महिला किसानों से सीख लेते हुए ऐसी खेती करना चाहिए जिससे प्रदेश और जिले का नाम आने वाले समय मे ऐसे ही रोशन होता रहे ।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

