बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
12/जनवरी/2020
क्या हुआ तेरा वादा…..आश्वासन नही वचन निभाओ सरकार – अतिथि विद्वान
केसरिया विशेष… आलोक हरदेनिया (विशेष संवाददाता)
भोपाल – राजधानी भोपाल के शाहजहानी पार्क में चल रहे प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वान कांग्रेस सरकार को नियमितीकरण का वचन 17.22 याद दिलाते हुए हाड़ कपा देने वाली कड़ाके की ठंड और शीत लहर में अपने नियमितीकरण की आश में पिछले 35 दिनों धरने पर बैठे हुए है । लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई हल निकलता हुआ नही दिखा है। छोटे छोटे बच्चो के साथ धरने पर डटे अतिथि विद्वान। इस बार आर पार के मूड में दिख रहे है। अतिथि विद्वानो का कहना है कि पिछले 15 वर्षों तक भाजपा की शिवराज सिंह सरकार ने हमारे नियमितीकरण को लेकर कुछ नही किया। और अब कांग्रेस की कमलनाथ सरकार भी वचन देने के बाद भी अपना वचन पूरा करने में आनाकानी कर रही है। आखिर हम अतिथि विद्वानो करे तो करे क्या । उम्र के ऐसे पड़ाव पर आकर कोई दूसरी नोकरी भी नही कर सकते । बच्चो की फीस भरने तक के पैसे नही और ऊपर से सरकार का यह अड़ियल रवैया ।
विश्वविद्यालयो में पढ़ाई जाती है महिला अतिथि विद्वान द्वारा लिखी पुस्तक…
गाडरवारा की सीनियर महिला अतिथि विद्वान डॉ, अर्चना शर्मा द्वारा लिखी हुई प्राणीशास्त्र की पुस्तक स्तनी जन्तु कार्यिकी की पुस्तक से विश्वविद्यालयो में पढ़ाया जाता है। अकादमी प्रशासन ने वर्ष 2000 में इसे प्रकाशन सूची में शामिल किया था। कुछ समय तक उन्हें 20 प्रतिशत रॉयल्टी मिली लेकिन बाद में वह भी बंद हो गई। डॉ, अर्चना शर्मा की 25 वर्षो की ईमानदारी का उच्च शिक्षा विभाग ने पुरुस्कार फालेन ऑउट करके दिया है। ऐसे और भी अतिथि विद्वान है जिनकी पुस्तक से बच्चे शिक्षित होकर आगे बढ़ रहे लेकिन इतनी तपस्या के बाद भी यह लोग धरने पर डटे हुए है।इसके बाद भी उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी आश्वासन ही देते हुए नजर आ रहे है।
पैरालिसिस अटैक और गर्भपात…
अतिथि विद्वान मोर्चा के संयोजक देवराज सिंह, सुरजीत सिंह भदौरिया और मीडिया प्रभारी डॉ, जेपीएस चौहान ने चर्चा के दौरान बताया कि जब राजधानी भोपाल में
महिला अतिथि विद्वानो ने अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन की शुरुआत की तो एक महिला अतिथि विद्वान का गर्भपात तक हो गया था। वही शहडोल की युवा महिला अतिथि विद्वान तनाव के चलते पैरालिसिस अटैक का शिकार हो गई लेकिन सरकार के कानों में जू तक नही रेंगी और वह कुम्भकर्णीय नींद में सोई रही
आश्वासन और सिर्फ आश्वासन…
हाल ही में हुई कैबिनेट मीटिंग में अतिथि विद्वानो के विषय मे जैसे ही चर्चा शुरू हुई उसमे मंत्रियों की अलग अलग राय होने के चलते एक और कमेटी बनाते हुए । 1 हजार नये पद सृजित करने को मंजूरी दे दी गई । लेकिन अभी तक पद सृजित नही हुए।

35 दिनों से अभी तक अतिथि विद्वानो के पद यात्रा से लेकर धरना प्रदर्शन तक ये हुआ…
4 दिसंबर को पिपरिया से पद यात्रा प्रारंभ , 7 दिसंबर को होशंगाबाद में अतिथि विद्वानों ने मुंडन कराया
12 दिसंबर को महिला अतिथि विद्वानो की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा , 15 दिसंबर को भैंस के आगे बीन बजाकर विरोध प्रदर्शन,
16 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा टाइगर जिंदा है। चिंता मत करना उसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इन अतिथि विद्वानो की कोई खोज खबर तक नही ली।
26 दिसंबर की रात जीतू पटवारी भोजन और कंबल का पूछने पहुँचे , वहां सभी के मोबाइल भी बंद करवा दिये । लेकिन नियमितीकरण की कोई बात नही की ।
31 को कफन ओढ़कर नया साल मनाने का फैसला लिया , मानसिक रूप से तनावग्रस्त डॉ समी खरे का ह्रदयघात से निधन
3 जनवरी को दिग्गी राजा और शिवराज सिंह ने ट्वीट करके सरकार को इस समस्या का हल करने को कहा
4 जनवरी को कैबिनेट ने 1 हजार नये पदों को सृजित करने की मंजूरी दे दी।
5 जनवरी को खून से पत्र लिखकर सरकार से वचन निभाने की मांग की गई।
11 जनवरी को अतिथि विद्वानो ने शाहजानी पार्क में जूते पालिश कर सरकार के सामने विरोध प्रदर्शन किया ।
केसरिया विशेष…
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
