अच्छा हुआ कोरोना संकट में महुआ न हुआ !

अच्छा हुआ कोरोना संकट में महुआ न हुआ !

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
29/जून/2020

केसरिया विशेष
आलोक हरदेनिया…..होशंगाबाद…

पिपरिया – कोरोना वायरस से बचने के लिए पूरी दुनिया भर के डॉक्टर लोगो को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने ,मास्क लगाने और सेनिटाइजर उपयोग की सलाह दे रहे ताकि इस को फैलने से रोका जा सके। दुनिया भर के साइंटिस्ट,वैज्ञानिक, डॉक्टर, कोरोना की दवा खोजने में दिन रात लगे हुए है।
अभी वर्तमान में डॉक्टर अजय गुप्ता के मुताबिक इम्यूनिटी ही कोरोना के खिलाफ लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है।
डॉ गुप्ता के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजो का ईलाज सिमटोमेटिक ट्रीटमेंट के जरिये ही किया जा रहा है। और लोगो से लगातार सरकार और डॉक्टरों के द्वारा जारी दिशा निर्देश पालन करने की अपील की जा रही है। जिससे लोग कोरोना के साथ जीना सीख सके।

साल 2019 होशंगाबाद जिले के बनखेड़ी विकासखण्ड में अक्टूबर माह में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अंतर्गत आने वाले एक गांव से एक भ्रम फैलाया गया कि महुआ के पेड़ को छूने मात्र से गंभीर रोगों से ग्रसित मरीज को पेड़ छूने मात्र से आराम मिलता है।

Google pic

फिर क्या था सोशल मीडिया की गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाने वाले लोगो ने अलग – अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चमत्कारी महुआ के पेड़ का महिमा मंडन करते हुए भ्रम फैलाना शुरू कर दिया ।
फिर क्या था देखते ही देखते सोशल मीडिया के गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण दूसरे प्रदेशों के लोगो ने भी वहां आना प्रारंभ कर दिया । लोगो ने दिन देखा न रात किसी भी समय बस महुआ के पेड़ को छूकर लोग बीमारी से निजात पाना चाहते थे। रात्रि के समय पिपरिया स्टेशन पर अधिक भीड़ होने लगी ।
और फिर 13 नवंबर को प्रशासन ने लोगो को समझाने का प्रयास किया कि पेड़ को छूने न जाये लेकिन अंधविश्वास को हवा देने वालो की भी कमी नही थी।उसी बीच अचानक भीड़ ने पुलिसकर्मियों और सुरक्षा में लगे लोगो पर पथराव करना शुरू कर दिया जिसमें तत्कालीन बनखेड़ी टीआई समेत ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी घायल हुए उन्हें तत्काल अस्पताल लाकर इलाज दिया गया। अच्छा हुआ कोरोना संकट के बीच ऐसे किसी पेड़ को छूने का भ्रम नही फैलाया गया कि पेड़ को छूने से बीमारियों में आराम मिलता है। नही तो हालात को काबू करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता।

सोशल मीडिया पर गैरजिम्मेदाराना रवैया न अपनाये…

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग लोग अभिव्यक्ति की आजादी और आवश्यक जानकारी का आदान प्रदान करने में करे। सोशल मीडिया पर गैरजिम्मेदाराना रवैया से समाज मे दूरी बनती है। सोशल मीडिया का सदुपयोग करते हुए समाज को एकजुट रखने का काम करे।

Pics by google

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।