नपा के कार्यक्रम से दूरी-भूमिपूजन ज़रूरी!

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

06/अक्टूबर/2020

पिपरिया,होशंगाबाद- आलोक हरदेनिया….

नपा के कार्यक्रम से दूरी ग्राम पंचायत का भूमिपूजन जरूरी !

पिपरिया – आज बनवारी एवं कुम्हाबड ग्रामों में नल जल योजना का भूमि पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल, विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पीएचई विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया , प्रदेश सरकार नल जल योजना के माध्यम से प्रत्येक गांव में पीने का साफ स्वच्छ पानी उपलब्ध करा रही है। ट्यूबेल और घर घर पानी पाईप लाईन बिछाकर लोगो सुगमता से पानी पहुँचाना ही इस योजना का उद्देश्य है। इस गांव में नल जल योजना कार्य को पूर्ण करने के लिए 35 लाख रुपये का टेंडर दिया गया है।

नपा के कार्यक्रम से जिलाध्यक्ष की दूरी !

बीते दिनों नगरपालिका पिपरिया द्वारा गांधी वार्ड में मछवासा नदी पर बनने वाले प्रस्तावित पुल के भूमिजन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल को नपा ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में बुलाया था। लेकिन जिला अध्यक्ष जी ने नपा के भूमिजन कार्यक्रम से दूरी बनाते हुए कार्यक्रम से शिरकत नही की थी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल नपा की कार्यप्रणाली से नाराज चल रहे है । इसी वजह से वो कार्यक्रम में शामिल नही हो रहे है।

भूमिपूजन में ये नेता रहे उपस्थित…

कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ठाकुरदास नागवंशी, होशंगाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ,पूर्व जिला अध्यक्ष हरिशंकर जयसवाल,भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र हरदेनिया, महेश रघुवंशी ,नवनीत सिंह नागपाल , बलराम सिंह बैस ,जिला पंचायत सदस्य मनोहर लाल बैंकर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता पुरविया ,नगर मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष खूबचंद रघुवंशी,खापरखेड़ा मंडल अध्यक्ष राजा भैया पटेल,सरपंच साहब ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि गोपालदास दुदानी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम रघुवंशी ,राजेश मिश्रा ,सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र रघुवंशी , लखन आनंदानी , वरिष्ठ नेता अरविंद राय , गुलाब बैंकर सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।