यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण बड़ी मात्रा में भारतीय लोग यूक्रेन के विभिन्न इलाकों में फंसे हुए हैं। जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है…
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
24/फरवरी/2022
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री,मप्र कांग्रेस अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए चिंता व्यक्त की है। एवं आरोप लगाया है कि समय रहते सरकार ने उचित कदम नहीं उठाया,सरकार चुनावों में व्यस्त है।

दूसरी और अन्य नेताओं सहित आमजन भी भारत सरकार की पूर्व की तैयारियों से संतुष्ट नज़र नही आरहा। सोशल प्लेटफॉर्म्स पर यूक्रेन मैं फंसे भारतीयों को लेकर लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं।
छिंदवाड़ा से लोकसभा सदस्य नकुल नाथ ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर किया और लिखा…
20,000 से ज़्यादा भारतीय नागरिक इस समय यूक्रेन में फंसे हुए है जिसमे बड़ी संख्या में छात्र छात्राएँ है #Ukraine जीवन पर ख़तरे की स्थिति में है । मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूँ कि जल्द से जल्द हमारे समस्त छात्रों एवं नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करें एवं यूक्रेन में फंसे हुए लोगों से उनके परिवाजन संपर्क कर पाए ऐसी मजबूत व्यवस्था दूतावास के माध्यम से बनवाए।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
