भक्ति मानव कल्याण का मार्गदर्शन करती है श्री मद भागवत कथा आचार्य पंडित श्री निवास शास्त्री मुरैना बाले….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
11/मार्च/2022
धौलपुर,राजस्थान…विजय शर्मा (ब्यूरो)
श्री मद भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य पंडित श्रीनिवास शास्त्री ने कहा कि भागवत कलयुग में ईश्वर का रूप है इस के सुनने मात्र से लोगों का कल्याण हो जाता है। उन्होंने श्री राम भगवान के बारे में लोगों को बताया कि हमे श्री राम जी की तरह आचरण अपनाना चाहिए। उनकी तरह हमे भी अपने अपने माता पिता की सेवा करनी चाहिए और पराई नारी को अपनी बहन बेटी की तरह समजना चाहिए। उन्होंने कहा कि कथा में अपने ह्रदय की बात कह लो मुझे श्री राम जी,के श्री कृष्ण जी के श्री शिव जी के दर्शन हो। उन्होंने कहा कि प्रभू की कृपा सहज नही है, सब कुछ पड़ा रह जायेगा, साथ जाएगा दान, पुण्य, भजन कीर्तन पूजा अच्छे कर्म।पंडित जी ने कहा कि दुख में सबसे पहले अपने साथ छोड़ते है, रिश्तेदार छोड़ देंगे। लेकिन श्री भगवान जी साथ नही छोड़ेंगे।
श्री कृष्ण भगवान जी का जन्म हुआ इस अवसर पर परीक्षितबौहरे शिवदत्त श्री कृष्ण जी को टोकरी मैं लेकर आये।उनके साथ उनकी पत्नी श्रीमती रामरती शर्मा, एवं उनकी बेटी श्रीमती अर्चना शर्मा और दामाद पंडित गिर्राज शर्मा महलगांव ग्वालियर मौजूद थे
श्री कृष्ण भगवान के जन्म के समय सब नाचे और खूब फूलों की बौछार की ओर प्रसाद बांटा और बैंड बाजों के साथ भगवान को लेकर आए और सभी ने खूब आनंद लिया।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
