कंगना की धाकड़ बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम! आंठवे दिन बिके सिर्फ 20…

कंगना की धाकड़ हुई धड़ाम, 8वें दिन सिर्फ 20 टिकट ही बिके…

केसरिया डेस्क,भोपाल….

28/मई/2022

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ का बॉक्स ऑफिस पर दम निकल गया है! क्योंकि फिल्म के रिलीज के आठ दिन बाद देशभर में केवल 20 टिकट ही बिके हैं और कुल इतने रुपये की कमाई की है।

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ नाम से प्रसिद्ध कंगना रनौत की हालिया रिलीज फिल्म ‘धाकड़’ DHAKAD बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है,मतलब एक हफ्ते में ही फिल्म का दम निकल गया है। फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाती दिख रही है। जानकारी अनुसार अब फिल्म के आठवें दिन का कलेक्शन बता रहा है कि कंगना की ‘धाकड़’ तो बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से गिरकर धड़ाम हो चुकी है। गौरतलब है कि रिलीज के आठवें दिन देशभर में ‘धाकड़’ की सिर्फ 20 टिकट ही बिकी हैं।

यहां बता दें कि,मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ‘धाकड़’ 20 मई को रिलीज हुई थी और फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ही दम तोड़ दिया था। और अब दूसरे शुक्रवार शुक्रवार का कलेक्शन बता रहा है कि कंगना की यह फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों के लिए कितनी बड़ी डिजास्टर DISASTER साबित हुई है।

फिल्म रिलीज के आठवें दिन देशभर में फिल्म की केवल 20 टिकट ही बिकी हैं और जिससे कुल 4,420 रुपये का कलेक्शन हुआ है। ऐसे में कंगना की फ्लॉप फिल्मों कि लिस्ट में भी ‘धाकड़’ टॉप पर पहुंच गई है।

वहीं, ‘धाकड़’ के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘भूल-भुलैया’ कमाई का रिकॉर्ड बनाने की ओर है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ने एक हफ्ते में 92 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से केवल चंद कदम ही दूर है।

बता दें, 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म धाकड़ 3 करोड़ रुपये की कमाई ही कर पाई है। फिल्म देशभर के 25 सिनेमाघरों की 2100 स्क्रीन पर चल रही है। गौरतलब है कि मुंबई (बॉम्बे) के एक भी सिनेमाघर में यह फिल्म नहीं चल रही है।

???? जानकारी रिपोर्ट्स अनुसार! Demo pic.

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।