महिला मोर्चा धौलपुर ने योग दिवस के अवसर पर किया सामूहिक योग का आयोजन…..
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
धौलपुर,राजस्थान
21/जून/2022
विजय शर्मा…
“स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत”
भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा, प्रदेश योग संयोजक इंदिरा राजपुरोहित एवं भाजपा धौलपुर के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा निर्देशन में धौलपुर में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पल्लवी गर्ग गोस्वामी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
योगाचार्य के रूप में जिला महिला महामंत्री कल्पना शर्मा रहीं। कल्पना शर्मा के सानिध्य में योग कराया गया और योग के बारे में बताया कि , योग करने से हम अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं और उन्होंने कहा कि योग हम सभी को करना चाहिए। कल्पना शर्मा ने सभी को योग सिखाया और योग के बारे में जानकारी दी।
एवं कार्यक्रम की संयोजक रानू त्यागी, सह- संयोजक राजकुमारी लवानिया सहित महिला मोर्चा पदाधिकारीयो ने सहभागिता निभाई। साथ ही विभिन्न मंडलों में भी महिला मोर्चा द्वारा योग दिवस का कार्यक्रम सफलता के साथ संपन्न हुआ।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
