अमेरिका के Texas में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
शनिवार, 27/अगस्त/2022
नई दिल्ली,
दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के टेक्सास से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फेल रही है।
खबरों की माने तो एक मेक्सिकन_अमेरिकी महिला ने भारत की 4 महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। महिलाओं को गालियां भी दी औ उनके साथ मारपीट (Indian Woman Abused) भी की।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया social_media पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं महिलाएं टिप्पणी करते हुए कहती हैं कि तुम अपने भारत देश वापस लौट जाओ, तुम अमेरिका को भी बर्बाद कर रही हो!
यहां बता दें कि ये घटना बुधवार रात की है। पुलिस को इस मामले की जानकारी लगते ही, आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग महिला पर टिप्पणी भी कर (Indian Woman Abused) रहे हैं।
महिला वीडियो में यह कहती दिख रही है कि ‘मैं तुम भारतीयों से नफरत करती हूं। भारतीय इसलिए अमेरिका America आते हैं, क्योंकि वे एक बेहतर जिंदगी (Indian Woman Abused) चाहते हैं।’’
खबर के अनुसार, वीडियो में आरोपी महिला भारतीय मूल की महिलाओं से यह भी कहती नजर आ रही है कि ‘‘भारत वापस जाओ Go_back_to_India
तुम लोग इस देश को बर्बाद कर रहे हो।’’
वीडियो में महिला नस्ली टिप्पणी करने के साथ-साथ दो महिलाओं से मारपीट करती भी नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वाले ने व्यक्ति ने लिखा, ‘‘यह घटना टेक्सास के डलास Dallas में मेरी मां और उनकी तीन दोस्तों के साथ हुई।’’
वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की मां को वीडियो में मैक्सिकन-अमेरिकी महिला का विरोध करते और उससे नस्ली टिप्पणी न करने का अनुरोध करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आरोपी महिला यह भी कहती नजर आ रही है कि,
‘‘मैं जहां भी जाती हूं तुम भारतीय हर जगह मिल जाते हो। अगर भारत में जीवन बेहतरीन है तो तुम यहां क्यों हो।’’ इसके बाद वह अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए चिल्लाती है और भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के साथ मारपीट करने लगती है।
Update
आरोपी महिला को plano police ने गिरफ्तार करने के बाद बॉन्ड पर रिहा कर दिया है,एवं कानून के मुताबिक कार्यवाही की जा रही है,केसरिया न्यूज़ सूत्रों ने बताया आरोपी महिला प्रॉपर्टी ब्रोकर है!
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

