फिल्म पठान को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री के सख्त तेवर, कही यह बड़ी बात!

आपत्तिजनक संवाद और वस्त्रों वाले दृश्य हटाएं,वरना प्रतिबंधित होगी फ़िल्म पठान : गृह मंत्री डॉ.मिश्रा

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms 

भोपाल…14/दिसंबर/2022

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म पठान से प्रतिबंधित दृश्य और संवाद को हटाने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अश्लील दृश्य और संवाद नहीं हटाये गए तो फिल्म को मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित करने पर विचार किया जाएगा।

फिल्म पठान को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा की कड़ी प्रतिक्रिया, दी चेतावनी कहा….

शाहरुख खान की फ़िल्म पठान का टीजर रिलीज होते ही वह विवादों में आ गयी है। गाने में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बेहद आपत्तिजनक ड्रेस पहनकर बेशर्म रंग गाना फिल्माया है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने टीज़र को लेकर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि गाने में दीपिका पादुकोण ने जो कपड़े पहने हैं, वो काफी आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि दूषित मानसिकता के साथ गाना फिल्माया गया है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि दीपिका टुकड़े-टुकड़े गैंग की सदस्य रही है। वो जेएनयू भी पहुंची थी।

गृह मंत्री ने कहा कि फिल्म मेकर्स इस दृश्य को ठीक करें, अगर ऐसा नहीं होता है तो एमपी में इस फिल्म को बैन करने पर विचार करेंगे। दरअसल पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के बीच केमिस्ट्री दिखाई गई है. लोग इसे भद्दा व हिंदू भावनाओं को आहत करने वाला बता रहे है। लोगों का कहना है कि दीपिका के कपड़ों का रंग भगवा है और गाने का नाम भी बेशर्म रंग है।
भगवा रंग हिंदू धर्म ध्वज का रंग है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।