स्टेट बैंक कर्मचारियों के बुरे बर्ताव से ग्राहक परेशान…
स्टेट बैंक की बेरुखी से क्षेत्रीय ग्राहक परेशान।
भोपाल, 04/October /2023
विशेष संवाददाता….
देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भोपाल की बैरसिया रोड मुरली नगर शाखा की ग्राहक सेवाओं पर लगातार लग रहे प्रश्न चिन्ह…विशेष संवाददाता, SBI बैरसिया रोड मुरली नगर मे आये दिन बैंक के ग्राहकों को करना पड़ता है मैनेजर और स्टॉफ की बेरुखी का सामना…ब्रांच प्रमुख के व्यवहार से बैंक के ग्राहक नाखुश..छोटी छोटी परेशानियों या दिक्कतों का भी नहीं होता समय पर समाधान, यहाँ ग्राहक सेवाओं की हालत बहुत ही ख़राब है। यदि कोई गलती से किसी और शाखा का ग्राहक किसी मज़बूरी मे इनके यहाँ आजाये तो ये लोग उक्त ग्राहक को सीधे भगा देते हैँ और सुनते भी नहीं हैँ… और जो इनकी शाखा के ग्राहक हैँ वो तो परेशान होते ही हैँ। दरअसल इस क्षेत्र मे ज़्यादातर हाउसिंग बोर्ड, मुरली नगर, शिवनगर और करोंद क्षेत्र के ग्राहकों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन स्टॉफ की उदसीन रवइये से बैंक के ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हाल ही मे एक महिला जो की पेशे से डॉक्टर हैँ, उन्होंने भी SBI मुरली नगर शाखा के दुर्व्यवहार की हमको जानकारी दी और बताया की ‘E KYC’ जैसे सरल किन्तु मेहतत्वपूर्ण कार्य मे भी इस ब्रांच ने आग्रह करने पर भी सहयोग नहीं किया जबकि छोटा सा कार्य था, इसके अलावा कुछ बुज़ुर्ग महिलाओं ने भी बैंक की खराब सेवाओं से की बात कही और बताया की मज़बूरी हैँ आखिर हम कर ही क्या सकते हैँ। किसी भी संस्थान के उच्च अधिकारी का फर्ज़ होता है की उनकी मौजूदगी मे संस्थान प्रगति करे और ग्राहकों को उच्च स्तर की सेवाएं मिले लेकिन SBI को लेकर कई बार ऐसा देखने मे आया है और सोशल मीडिया मे भी इस बैंक की बेरुखी के शिकार लोगों की भरमार है। कुछ लोगों का कहना है की इसकी वो आगे आरबीआई और वित्त मंत्रालय को भी शिकायत करेंगे।
RBI FINANCE DEPARTMENT
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
