फिर से पिता डेविड धवन के साथ धमाल मचाएंगे वरुण धवन, इस दिन रिलीज होगी अगली फिल्म

अभिनेता वरुण धवन की गिनती इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में होती है। अपने अभिनय से वरुण ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। वहीं अब तक के करियर में वरुण ने कई सफल फिल्मों में काम किया। अभिनेता ने पिता वरुण धवन ने निर्देशन में ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ जैसी सफल फिल्में दी। अब एक बार फिर वरुण पिता डेविड धवन के साथ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार हैं।
गौरतलब है कि डेविड धवन की इस फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी करेंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है, जिसे 2 अक्टूबर को 2025 को देशभर में रिलीज किया जाएगा। यह एक फैमिली कॉमेडी एंटरटेनमेंट फिल्म होगी। पिता डेविड धवन के साथ वरुण की यह चौथी फिल्म होगी।
वरुण ने पहली बार पिता डेविड धवन के साथ 2014 में ‘मै तेरा हीरो’ फिल्म में काम किया था, जो तेलुगु फिल्म ‘कंदिरीगा’ की रीमेक थी। वरुण धवन के अलावा इस फिल्म में नरगिस फाखरी और इलियाना डीक्रूज मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद वरुण साल 2017 में ‘जुड़वा 2’ में नजर आए थे। पिता डेविड धवन के साथ काम करने को लेकर एक साक्षात्कार में वरुण ने कहा था कि उनके पिता कॉमेडी किंग हैं। उन्होंने तीन दशकों तक इस तरह की फिल्में बनाई और उन्हें सफलता मिली। ऐसे में उनके साथ करने में सुरक्षित महसूस करता हूं।
दोनों जोड़ी ने आखिरी बार फिल्म कुली में किया था साथ काम
आखिरी बार वरुण ने पिता डेविड धवन की फिल्म ‘कुली’ में काम किया था। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वरुण के अलावा सारा अली खान और परेश रावल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। हालांकि, पिछली फिल्मों के मुकाबले यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।