
केसरिया खबर केसरिया नज़र @sms
नरसिंहपुर मप्र , 25 जून 2019
मप्र में मासूमों पर अत्याचार थमने का नाम नही ले रहे हैं,
मप्र के नरसिंहपुर में देर रात 5 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
अल्प सुबह बच्ची अचेत अवस्था मे मिली,प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म का नज़र आरहा था जिसकी बाद में पुष्टि मेडिकल जांच से हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है लेकिन आरोपी अभी भी आज़ाद घूम रहा है क्योंकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है
5 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म,
पुलिस जांच में जुटी, रात से गायब हुई थी बच्ची,
सुबह घायल अवस्था में केंद्रीय जेल नरसिंहपुर के पीछे मिली
बच्ची की हालत गंभीर, जबलपुर किया गया रेफर
सीसीटीवी में कैद हुआ है आरोपी, बच्ची को ले जाते सीसीटीवी में हुआ है कैद।
मामले में लापरवाही बरतने पर हेड कांस्टेबल सुम्मीलाल बरकड़े निलंबित
गुमशुदगी दर्ज कराने मासूम का पिता पहुंचा था थाने।
केसरिया न्यूज़ के लिए विशेष संवाददाता सौरभ प्रताप सिंह की खबर
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
