भोजपुरी सिनेमा के इन सितारों ने बदले अपने नाम, चमकी किस्मत

बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी सिनेमा में कई अभिनेताओं ने अपने नाम बदले हैं। वो इसलिए क्योंकि नाम बदलने से रातों-रात बदल गई इन भोजपुरी सितारों की ऐसी किस्मत कि हर कोई हुआ इनका दीवाना। भोजपुरी सिनेमा के सितारों को अब हर कोई जानने लगा है। इन सितारों को उनके ऑनस्क्रीन नाम से ही ज्यादा लोग पहचानते हैं और कुछ लोग तो उनके ऑन्स्क्रीन नाम को ही उनकी रियल नाम समझने की भूल कर बैठते हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी सितारों के नाम शामिल हैं। प्रदीप पांडे, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, मोनालिसा, रानी चटर्जी यह सभी नाम इन सितारों के असली नाम नहीं हैं, बल्कि यह नाम इन्होंने फिल्मों में आने के बाद में रखे हैं।

निरहुआ: भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ को एक्शन फिल्मों का बादशाह कहा जाता है. निरहुआ ने भी फिल्मों में आने के बाद अपना नाम बदल लिया था. निरहुआ का असली नाम दिनेशलाल यादव है. आज निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. इनका निरहुआ नाम इतना लोकप्रिय हुआ कि उनकी कई फिल्मों में भी इनका नाम निरहुआ ही था.

खेसारी लाल यादव: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का असली नाम शत्रुघ्न कुमार यादव है. भोजपुरी इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने ही अपना नाम बदल लिया था. आज खेसारी के गाने पर पूरा हिंदुस्तान ठुमके लगाता है
.
रानी चटर्जी: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री रानी चटर्जी भी अपने वीडियोज और फोटोस सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। रानी चटर्जी ने करीब 250 फिल्मों में काम किया है। रानी को लाखों लोग पसंद करते हैं लेकिन यह नाम असली नहीं है। रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा शेख है

प्रदीप पांडे: भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप पांडे का निकनेम चिंटू है, लेकिन वो हमेशा अपने नाम के आगे चिंटू लिखते हैं और फैंस भी उन्हें इसी नाम से जानते हैं। दरअसल, प्रदीप पांडे ने अपनी एक फिल्म में अपना निकनेम रख लिया और वो हिट हुई उसके बाद से उनका ऑनस्क्रीन नाम चिंटू ही रह गया। आज लोग उन्हें चींटू के नाम से ज्यादा पहचानते हैं।

रवि किशन: भोजपुरी फिल्मों के पॉपुलर अभिनेता रवि किशन ने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। उनकी फिल्मों को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इेतजार करते हैं। रवि किशन का असली नाम रविंद्र नाथ शुक्ला है, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना रवि किशन कर लिया था

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।