25 वर्षों बाद फिर एक हुए लालू और शरद…

बिहार: 25 साल बाद फिर एक हुए लालू और शरद यादव, RJD में अपनी पार्टी का विलय कर बोले- कि वो जनता दल के अपने पुराने साथियों को एकजुट करने में लंबे अर्से से लगे थे। एक मजबूत विपक्ष का होना आज वक्त की सबसे बड़ी जरूरत है। अगर समय रहते ऐसा नहीं हो पाता तो ये बड़ी हार होगी।

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

नई दिल्ली, 20/मार्च/2022

देर आए पर दुरुस्त आए की तर्ज पर शरद यादव ने बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिख दिया है। 25 साल बाद ही सही पर वो फिर से लालू यादव के हो गए।

शरद यादव ने अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल का राष्ट्रीय जनता दल RJD में विलय कर दिया। हालांकि, इसकी अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थीं,लेकिन विलय पर आखिरी मुहर आज रविवार को ही लगी।

शरद यादव ने कहा कि देश में मजबूत विपक्ष स्थापित करने का निर्णय,समय की मांग है। मैं इस दिशा में न केवल बिखरी हुई तत्कालीन जनता दल बल्कि अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों को एकजुट करने के लिए लंबे समय से काम कर रहा हूं। और इसी के चलते मेने अपनी पार्टी एलजेडी का राजद में विलय करने का निर्णय किया है।
अब मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। उनका कहना है,कि पहले एकता जरूरी है। बीजेपी से लड़ाई में विपक्षी खेमे का नेतृत्व कौन करेगा, ये बाद की बात है।

 

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।