राज्यपाल को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन..

राज्यपाल उईके को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

24/मई/2022

केसरिया डेस्क

रायपुर,छत्तीसगढ़

आज राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके से बजरंगी प्रसाद यादव के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने राज्य के किसानों के विभिन्न समस्याओं के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने राज्य में अमानक वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं आपूर्ती की समस्या एवं किसानों को बोनस राशि वितरण को लेकर राज्यपाल से चर्चा की। राज्यपाल उइके ने यादव को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल के अन्य सदस्य पिंकी शिवराज शाह, पूनम चंद्राकर, युधिष्ठिर चंद्राकर, गौरी शंकर श्रीवास, आलोक सिंह ठाकुर एवं  पंकज घोष आदि उपस्थिति थे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।