ऋषि मित्तल अग्रवाल महासमिति धौलपुर के बने निर्विरोध अध्यक्ष…
धौलपुर राजस्थान, (ब्यूरो विजय शर्मा )
02/फरवरी/2024
ऋषि मित्तल धौलपुर जिला अग्रवाल महासमिति धौलपुर के जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए, ऋषि मित्तल एक समाजसेवी है पूर्व में भी यह कई पदों पर रह चुके हैं। समाज के प्रति हमेशा तैयार रहते हैं इनके जिला अध्यक्ष बनने पर समाज के उद्योगपति गिरीश गर्ग जो कि वर्तमान में पूर्वी राजस्थान अग्रवाल महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनका समाज को आगे ले जाने में हमेशा अहम योगदान रहता है, जिन्होंने जिला अध्यक्ष बनने पर ऋषि मित्तल को शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस अवसर पर हरीश मित्तल, नंदकिशोर अग्रवाल, राजेश गर्ग, विष्णु सिंगल, महेंद्र अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल बसेड़ी अध्यक्ष अग्रवाल समाज, हरिनारायण गर्ग शहर अध्यक्ष, राम नारायण बंसल, कपिल अग्रवाल, पार्षद एवं अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
