आज लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की आखिरी कैबिनेट बैठक, हो सकते हैं बड़े ऐलान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक बुधवार को होने जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े ऐलान कर सकते हैं।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में तमाम वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहेंगे। बता दें, चुनाव आयोग द्वारा किसी भी समय लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता लग जाएगी और सरकार कोई फैसले नहीं कर सकेगी।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।