गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि ‘चाहे मैं जेल में रहूं या बाहर, मेरा जीवन देश को समर्पित है। सुनवाई के बाद परिसर से बाहर निकलते हुए उन्होंने बयान दिया कि ईडी उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंचेगी । वहां ईडी कोर्ट से रिमांड की मांग करेगी, जिससे पूछताछ की जा सके।
जब मीडिया वालों ने उनसे पूछा कि आप कोई संदेश देना चाहते हैं। इस पर सीएम केजरीवाल ने कहा, “मेरा जीवन देश के लिए समर्पित है। चाहे मैं अंदर रहूं या बाहर। देश के लिए काम करता रहूंगा।” इसके बाद उन्हें ईडी अधिकारी अपने साथ ले गए।
बता दे कि आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने की एक ‘‘राजनीतिक साजिश’’ बताया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया।आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों आतिशी, सौरभ भारद्वाज, पूर्वी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार कुलदीप कुमार सहित पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया।
बता दें, आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुवार रात ईडी की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में ईडी ने आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड की मांगी है। वहीं सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को वापस ले लिया गया है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

