दिल्ली….. गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एमपी एमएलए ने छह दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। अब 28 मार्च को उन्हें दोपहर 2 बजे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी सुनीता केजरीवाल सामने आ गई हैं। उन्होंने जेल से लिखे अरविंद केजरीवाल के संदेश को पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का पूरा जीवन देश को समर्पित है।
सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भारत के भीतर और बाहर कई ताकतें हैं, जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सतर्क रहना होगा, इन ताकतों को पहचानना होगा और उन्हें हराना होगा।
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में महिलाएं सोच रही होंगी कि केजरीवाल सलाखों के पीछे हैं। क्या पता उन्हें 1000 रुपये मिलेंगे कि नहीं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा करें। ऐसी कोई जेल नहीं है, जो उसे लंबे समय तक सलाखों के पीछे रख सके। मैं जल्द ही बाहर आऊंगा और अपना वादा निभाऊंगा।
साथ ही बता दे कि दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के तथाकथित एक्साइज पॉलिसी घोटाले में पिछले दो साल से सीबीआई और ईडी की जांच चल रही है। इन दो सालों में एक सवाल बार-बार सामने आया है कि मनी ट्रेल कहां है ? पैसा कहां गया? आप के किसी भी नेता, मंत्री या कार्यकर्ता के पास से अपराध की कोई रकम बरामद नहीं हुई है।
दो दिन पहले सिर्फ शरत चंद्र रेड्डी के बयान के आधार पर अरविंद केजरीवाल को इसी मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें 9 नवंबर 2022 को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्होंने साफ कहा कि वह कभी भी अरविंद केजरीवाल से नहीं मिले या बात नहीं की। उनका आम आदमी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जैसे ही यह कहा कि अगले दिन उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। कई महीनों तक जेल में रहने के बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनसे उत्पाद नीति मामले पर बात की। उनके इतना कहते ही उन्हें जमानत दे दी गई।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

