मुंबई। अभिनेता गोविंदा आज (गुरुवार) शिंदे की पार्टी शिवसेना में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोविंदा का पार्टी में स्वागत किया। पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि गोविंदा दोबारा राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज शिव जयंती के शुभ दिन पर हमारे प्रिय और लोकप्रिय एक्टर गोविंदाजी शिवसेना में शामिल हो गए हैं। मैं उनका तहे दिल से स्वागत करता हूं। जमीन से जुड़े और सबके चहेते गोविंदा शिवसेना ने शिवसेना का दामन थाम लिया है। सीएम शिंदे ने कहा, ‘मैं गोविंदाजी का स्वागत और अभिनंदन करता हूं। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।’
गोविंदा ने कहा कि मैं आज इस पार्टी में आया हूं। मुझे लगता है कि 14 साल का वनवास समाप्त हो गया। मैं रामराज्य में आ गया हूं। उन्होंने कहा, ‘मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। पार्टी में मेरा प्रवेश मुझे ईश्वर की कृपा और प्रेरणा लगती है।’
एक्टर ने कहा कि मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था। फिर बाहर आया। मुझे लगा कि इस तरह मुझे कुछ दिखेगा नहीं। लेकिन 2010 से 2024 तक 14 साल के वनवास के बाद इसकी नए सिरे से शुरुआत हो रही है। मैं राजनीति में वापस आ गया हूं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

