भाजपा ने घोषित कर दी 112 उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली | ओडिशा में लोकसभा चुनाव 2024 के साथ ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। आज भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 112 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 4 चरणों में वोटिंग होनी है। पहला चरण 23 मई को शुरू हो रहा है, जिसमें 28 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। सीएम नवीन पटनायक के खिलाफ पार्टी ने शिशिर मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अंतिम मुहर लगने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने मंगलवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दीै है ।

पार्टी ने चंदबली से मनमोहन सामल, पदमपुर से गोवर्धन भुए, बीजेपुर से सनत कुमार गर्तिया, बारगढ़ से अश्विनी कुमार सारंगी, अत्ताबिरा से निहार रंजन महानंदा, भटली से इरासिस आचार्य, ब्रजराजनगर से सुरेश पुजारी, झारसुगुडा से टंकधर त्रिपाठी, सुंदरगढ़ से कुसुम टेटे, बीरमित्रपुर से शंकर ओराम, रघुनाथपाली से दुर्गा चरण तांती, संबलपुर से जयनारायण मिश्र, रायराखोल से देबेन्द्र महापात्र,आनंदपुर से आलोक कुमार सेठी, बदासही से सनातन बिजुली को उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी ने बारीपदा से प्रकाश सोरेन, मोरादा से कृष्ण चंद्र महापात्र, जलेश्वर से ब्रज प्रधान, बालासोर से मानस कुमार दत्ता, भद्रक से सितांशु शेखर महापात्र, जाजपुर से गौतम राय, कोरी से आकाश दास नायक, ढेंकनाल से कृष्ण चंद्र पात्रा, पल्लाहारा से अशोक मोहंती, अंगुल से प्रताप चंद्र प्रधान, उमरकोटे से नित्यानंद गौड़, जूनागढ़ से मनोज कुमार मेहर, नरला से अनिरुद्ध प्रधान, बालीगुडा से कल्पना कुमारी कनहर को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी ने बौध से सरोज प्रधान, बारंबा से संबित त्रिपाठी, नियाली से छवि मलिक, कटक सदर से प्रकाश चंद्र सेठी, ओल कृष्ण चंद्र पांडा, भुवनेश्वर मध्य से जगन्नाथ प्रधान, भुवनेश्वर उत्तर से प्रियदर्शी मिश्रा, चिलका से पृथ्वीराज हरिचंदन, गोपालपुर से विभूति भूषण जेना और मल्कानगिरी से नरसिंह मड़कामी सहित भाजपा ने मंगलवार को 112 उम्मीदवारों को ओडिशा विधानसभा चुनाव के मैदान में उतार दिये है।बता दें कि भाजपा ओडिशा में लोकसभा की सभी 21 और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ रही है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।