अगले तीन दिन तक देश के इन 5 राज्‍यों में भारी बारिश की संभावना

अप्रैल का महीना आधा बीत चुका है और देश में गर्मी का असर देखा जा रहा है। हालांकि इसी बीच मध्‍य भारत में इसी सप्‍ताह तेज हवाओं और बारिश के भी समाचार प्राप्‍त हुए हैं। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 18 से 21 अप्रैल के बीच देश के कुछ राज्‍यों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा कुछ राज्‍यों में तीखी धूप, बढ़ा हुआ तापमान परेशान कर सकता है। आइये जानते हैं कहां क्‍या हाल रहेगा।
स्‍कायमेट वेदर के अनुसार 19 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय में छिटपुट भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 18 और 21 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में शुष्क मौसम जारी है. सुबह सुखद रहेगी. तेज़ गर्म हवाओं के साथ दिन बहुत गर्म रहेगा। आसमान की स्थिति मुख्यतः साफ रहेगी। अगले 24 घंटों तक सहारनपुर और आसपास के इलाकों में रात सुहावनी रहेगी।
आईएमडी के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 और 18, बिहार में 17-21, झारखंड में 19-21 और ओडिशा में 17, 20 और 21 अप्रैल, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 और 19 अप्रैल, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है।
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में 17-19 अप्रैल, 2024 के दौरान अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।