ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाला शेयर, एक लाख के बना दिए 6 लाख रुपये, रोज लग रहा अपर सर्किट

नई दिल्ली: शेयर मार्केट में पिछले लंबे समय से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी किसी दिन सेंसेक्स ऊंची छलांग मारता है तो किसी दिन धड़ाम हो जाता है। इस बीच कई शेयर ऐसे हैं जिन पर मार्केट की इस गिरावट का कोई असर नहीं पड़ा है। ये शेयर निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दे रहे हैं। इन मल्टीबैगर शेयर ने बहुत कम समय में निवेशकों की रकम को कई गुना कर दिया है।

दो महीने से कम समय में दोगुना रिटर्न

इस शेयर ने दो महीने से भी कम समय में निवेशकों को दोगुना से ज्यादा रिटर्न दिया है। 7 अक्टूबर को इसके शेयर की कीमत 33 रुपये थी। अब 65.83 रुपये है। अगर आपने 7 अक्टूबर को इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज इनकी वैल्यू दोगुनी यानी दो लाख रुपये होती।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।