केसरिया खबर केसरिया नज़र@sms
राजधानी भोपाल के मयखानों ने किया, क्या लॉ एन्ड आर्डर को चारों खाने चित!
भोपाल 18 अगस्त 2019 केसरिया विशेष…..
राजधानी भोपाल में इन दिनों पब कल्चर हावी हो चला है, जहां एक तरफ रात 11:00 बजे के बाद व्यवस्था अनुसार शहरभर के लगभग अधिकांश खाने की होटल बंद हो जाती हैं, बाजार बंद हो जाते हैं ,यहां तक कि किराने/परचून की दुकान आदि भी बंद हो जाती हैं ।
जरूरत पड़ने पर दूध, बिस्किट आदि भी सामान्यता उपलब्ध नहीं होता है। तो वहीं रात 12:00 बजे के बाद भी देर रात दो -तीन बजे तक राजधानी भोपाल के कुछ क्षेत्रों में खासकर एमपी नगर क्षेत्र में पब/बार में जमकर नाच गाने के साथ नशा/शराब परोसी जा रही है और इन जगहों पर कई बार नाबालिग भी देखे जाते रहे हैं । साथ ही यहां दूषित खाद्य पदार्थों को परोसने में कोई संकोच भी नही किया जाता।
इन आधुनिक मयखानों की रंगीन रातें देर रात को ही सजती हैं। जहां देर रात जब शहर नींद की आगोश में जाने लगता है तो वहीं यहां 12:00 बजे के बाद इन पबों/बार को चलाने की ,किस नियम के तहत परमिशन मिली है?
यह तो किसी को नहीं पता , लेकिन जिला पुलिस, प्रशासन की सुस्ती और अप्रत्यक्ष संरक्षण की और इशारा करती है! जो राजधानी की सुरक्षा दृष्टि से उचित नहीं है, क्योंकि इन जगहों में बड़ी तादाद में युवतियां और महिलाएं मौजूद रहती हैं। जिस से की असामाजिक तत्वों का जमावाड़ा भी इन जगहों पर देखा जा सकता है।

इस प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियों से शहर की सुरक्षा और नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है ।
ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार हुक्का लाउंज में सख्ती और हिदायत के बाद भी नाबालिगों को प्रवेश और हुक्का परोसा जाता है हर्बल हुक्का के नाम पर।
#केसरिया #क्राइम #रिपोर्टिंग #टीम
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

